सलपतडा गांव में स्पीड ब्रेकर के कारण तीन गंभीर रूप से घायल

IMG-20230113-WA0065
पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सलपतरा गांव के समीप पुल पर पाकुड की ओर से बाइक जेएच -04 डब्लू -5359 जिसमे सवार भाई-बहन की दुर्घटना बने ब्रेकर के उछाल के कारण हो गई।
घटना के पश्चात अगल बगल की ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घायल को ग्रामीणों की मदद से अमड़ापाड़ा फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ प्रेम कुमार मरांडी ने तत्कालीन इलाज कर दोनों भाई बहन को बाहर रेफर कर दिया और कहा लड़का जिसका उम्र 17 वर्ष प्रकाश कुमार पंडित पिता श्यामलाल पंडित के सिर में गंभीर चोट है वही बहन मनीषा कुमारी 21 वर्ष को दाहिने हाथ एवं शरीर में अंदरूनी चोट आई हैं जिसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया और बताया दोनों दुमका जिला के महुआ डंगाल के निवासी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xyxd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *