डीसी ने किया विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा 

IMG-20221213-WA0101
पाकुड़। उपायुक्त वरुण रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में भूमि संरक्षण विभाग, कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उपायुक्त वरूण रंजन ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, पीएम किसान का ई-केवाईसी, पीएम किसान के लाभुकों को केसीसी से आच्छादित की स्थिति, वर्ष 2022-23 की उपलब्धि की अद्यतन स्थिति, 90 प्रतिशत एवं शत प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण की स्थिति, लैम्प्स पर बीज वितरण की उपलब्धि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कृषि ॠण माफी योजना में ई-केवासी के लिए 3900 आवेदन लंबित है एवं मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में अब तक कुल 63,822 आवेदन जनरेट किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त ने सभी आवेदनों को अंचल से सत्यापित करने का निर्देश दिया। वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि 60 तालाब जीणोद्धार करने का लक्ष्य प्राप्त था, अब तक 51 तालाब जीणोद्धार का कार्य पूर्ण हो चुका है। उपायुक्त ने शेष तालाबों का कार्य ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीप बोरिंग के लिए लाभुकों समिति के साथ बैठक कर जल्द से जल्द डीप बोरिंग का कार्य पूर्ण करें, जो भी योजनाएं लंबित है। उन योजनाओं को ससमय पूर्ण करे। योजनाएं अच्छे से कंप्लीट हो इसका विशेष ध्यान रखें। वहीं कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत कृषक को 90 प्रतिशत अनुदान पर पंपसेट की योजना संचालित है। इस योजना से ज्यादा से ज्यादा कृषक को लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया। उद्यान विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 की उपलब्धि तथा वर्ष 2022-23 की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसनजीत महतो, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुजीत एक्का, जेएसएलपीएस डीपीएम प्रवीण मिश्रा, उप परियोजना निदेशक आत्मा अरविंद कुमार राय समेत अन्य उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/y1vz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *