बासोनी हांसदा और रोजन अंसारी बने आप गिरिडीह के जिला उपाध्यक्ष

संगठन निर्माण पहली प्राथमिकता : जिला उपाध्यक्ष

IMG-20230210-WA0055

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी झारखंड में संगठन मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। हर जिले में इसको लेकर संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में भी विभिन्न प्रखंडों के गाँव और पंचायतों में संगठन निर्माण का कार्य चल रहा है। संगठन विस्तार का काम तेजी से हो इसके लिए रोजन अंसारी और बासोनी हांसदा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताद्वेय ने बताया कि गिरिडीह में आम आदमी पार्टी का संगठन निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। रोजन अंसारी ने कहा कि संगठन निर्माण के बाद जनमुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरेगी। बासोनी हांसदा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है उस पर मैं पूरी तरह खरा उतरूंगी। दोनों ने प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा सहित प्रदेश कमेटी और केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है । जिला उपाध्यक्ष बनने पर दोनों नेताओं को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिनेश यादव, आशीष भदानी, राजीव रंजन, अभिषेक सिन्हा, मेहबूब अंसारी, निर्मल प्रसाद महतो, सीताराम महतो, राजेश महतो, तेज नारायण महतो, लक्ष्मण ठाकुर, दानिश आलम, गणेश यादव, सहदेव ठाकुर, मुशर्रफ हुसैन, टेकलाल यादव, मनोहर वर्मा, तैयब अंसारी, बिरेंद्र यादव, मेराज आलम, कासीम अंसारी, कुर्बान अंसारी, रोहित विश्वकर्मा , मो साजिद, राजेश यादव, जय प्रकाश वर्मा, मुखिया सह आप नेता सदीक अंसारी, बिनोद कुमार, सहित कई लोग शामिल हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/y1zs

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *