
दुमका। दुमका-भागलपुर रेल मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के बारापलासी गांव के पास एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नगदी कुंवर (49) के रूप में हुई है, जो जामा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का निवासी था।
सूत्रों के अनुसार, नगदी कुंवर शनिवार देर शाम पलासी मेला देखने गए थे। रविवार सुबह बारापलासी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि नगदी कुंवर पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/y4d6
