पहाड़ का छोरा यतीन जेपी पहुंचा टी सीरीज प्लेट फार्म पर, रामा रामा गूंजा यूट्यूब पर

001,
02,,
हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख):। टी सीरीज भक्ति सागर पर गूंजने लगी यतीन सिंह जेपी के भजन रामा रामा की आडियो धुन,दुर्गम पहाड़ों से संगीत की दुनिया का सफर टी सीरीज तक हरियाणा/चंडीगढ़,16 मई- (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख):पहाड़ का छोरा यतीन जेपी खुद के बलबूते पहुंचा टी सीरीज प्लेट फार्म पर, रामा रामा गूंजा यूट्यूब पर। आज से टी सीरीज भक्ति सागर पर गूंजने लगी यतीन सिंह जेपी के भजन रामा रामा की आडियो धुन। उनका दुर्गम पहाड़ों से संगीत की दुनिया का सफर टी सीरीज तक सफर बेहद मेहनत भरा है।
टी सीरीज भक्ति सागर यतीन सिंह जेपी के भजन रामा रामा का चीरप्रतिक्षित ऑडियो रिलीज हो गया है ।टी सीरीज भक्ति सागर पर आज से गूंजेगी यतीन सिंह जेपी के  भजन रामा रामा की आडियो धुन।मोरनी के दुर्गम पहाड़ों से यतीन सिंह जेपी का संगीत की दुनिया का सफर अब टी सीरीज तक पहुंच गया है। उनकी ऑडियो रिलीज होने को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त क्रेज था। उनके भजन को रिलीज होते ही जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा। यहां हर मोबाइल और गाड़ी में उनका रामा रामा छा गया है।
      बिलकुल हिमाचल से सटे ठंडोग के एक छोटे से गांव से आए यतीन के भजन की जोरो से प्रतीक्षा थी।भक्ति संगीत की सबसे बड़ी कंपनी  (भक्ति सागर टी सीरीज ) पर यतीन की मखमली आवाज में भजन  रामा रामा की रिलीज को लेकर यतीन के फॉलोवर, फैंस लगातार अपने सोशल मीडिया ग्रुप्स और स्टेटस पर भजन रामा रामा के पोस्टर की धूम मचाए हुए थे। यतीन सिंह जेपी की आवाज से संवरे इस भजन को मोरनी हिल्स के बेटे यतिन सिंह जेपी ने  ही इसका संगीत तैयार किया है। इस भजन के पूरे प्रोजेक्ट को विनय द्वारा  तैयार किया गया। 
     आर मान पहले भी 2016 में भी डी डी पंजाबी जैसे  टी .वी चैनल से भी लाइव कार्यक्रम कर चुके हैं। इनकी एक एल्बम आजा वे माही, जुगनी सिरीज जैसी अच्छी कंपनी से रिलीज हो चुकी है।
      युवा गायक यतिन सिंह जेपी युवाओं के लिए उभरते हुए सितारे हैं। छोटे से दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र मोरनी से मेहनत करके अपनी  प्राथमिक व
माध्यमिक पढ़ाई अपने गाव के स्कूल से की। बचपन से ही गाने के शौकिन यतिन के हुनर को माता पिता व अध्यापक विजय पाल मेहता ने पहचान और  आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रोत्‍साहित किया ।पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एम ए की पढ़ाई करते हुए संगीत की शिक्षा भी प्राप्त की।पंजाब जालंधर में कॉलेज में अध्यापक की नोकरी करते हुए सरदार गुलशन जी से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली। तथा चंद्रा सराय जी जो की एक पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने लेखक व गायक के सानिध्य में रह कर लेखन कला को सीखा। 
     रिलीज से ठीक पहले यतीन सिंह जेपी से चर्चा के दौरान टी सिरीज के अपने संगीत प्रोजेक्ट को भी सांझा किया । जो आने वाले समय में सुनने व देखने को मिलेंगा। पहाड़ी इलाका के साथ साथ पड़ोसी राज्य हिमाचल के युवाओं में काफी चर्चित यतीन सिंह जेपी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा के अपने अंदर छिपे हुनर को बिना हिचकिचाहट सबके सामने प्रस्तुत करना चाहिए।परमात्मा में विश्वास रख अच्छे बुरे की परवाह न करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने बताया की 15 मई 2023 को टी सीरीज प्लेटफार्म पर उनका भजन रिलीज हुआ। जिसका अभी ऑडियो रिलीज हुआ। थोड़े दिन बाद वीडीओ जारी होगा। उन्होंने अपने भजन के यू ट्यूब लिंक को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील भी अपने फैंस और फॉलोअर से करते हुए कहा की राम जी के प्रति हमारी आस्था व प्रेम बना रहे। सभी सज्जनों से आशीर्वाद की कामना करता हूं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/y79o

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *