जामा थाना पुलिस ने विवाहिता के अपहरण मामले में नगर थाना क्षेत्र के दुधानी के रहनेवाले आरोपी जनसेवक साह को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दुमका हिजला रोड निवासी सोनू यादव ने जामा थाना में लिखित शिकायत की थी कि 3 जनवरी से उसकी पत्नी लापता है। उसकी पत्नी बच्चे के साथ मायके जामा थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव में रह रही थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसकी पत्नी नहीं मिली तो वह थाना पुलिस को सूचना दी थी। इसी बीच एक अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाला ने बताया कि कुछ पैसा खर्चा करेगा तो उसकी पत्नी मिल सकती है। उसने वो मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया और पत्नी के बरामदगी की गुहार लगायी। थाना पुलिस ने भी टेक्निकल सेल की मदद से उक्त मोबाइल नंबर के धारक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।