देवतुल्य श्रद्धालुओं को गर्मी व उमस से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मिस्ट कूलिंग सिस्टम व इंद्र वर्षा की सुविधा की गई है सुनिश्चित:-उपायुक्त….

2

 देवघर I राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के चौथे दिन प्रातः 04:04 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया तथा कांवरियों की कतार तड़के सुबह क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए शिवराम झा चौक तक पहुँच गयी थी। इन शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही रूट लाईन के हर प्वाइंट पर श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं। ऐसे में इस कड़ी बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मिस्ट कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है, ताकि जलार्पण हेतु कतारबद्ध श्रद्धालुओं को लगातार उमस भरी गर्मी में ठंडक महसूस होती रहें। इसके अलावे मिस्ट कूलिंग सिस्टम और इंद्र वर्षा  की सुविधा हेतु संस्कार मंडप के दोनों तलों पर किया गया है। साथ ही नेहरू पार्क होल्डिंग पॉइंट के दोनों पंडाल में मिस्ट कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है। इसके अलावे कांवरिया पथ में दुम्मा से खिजुरिया तक गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कुल 11 जहगों पर इंद्र वर्षा की व्यवस्था के अलावा आवश्यक अनुसार पानी के फुहारों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ycni

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *