घृणा व आतंक के वातावरण निर्माण पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग
देवघर। मंगलवार को बजरंग दल के तत्वाधान में महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त की अनुपस्थिति में प्रशासी पदाधिकारी सुबोध कुमार राजहंस को ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर विहिप जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी सारण ने कहा कि बजरंग दल के बैनर तले भारत के सभी जिला मुख्यालय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जा रहा है। देवघर जिला बजरंग दल महामहिम से मांग करता है कि आज देश एक विकट परिस्थिति से जूझ रहा है। देश में जिहादी तत्व घृणा और आतंक का वातावरण निर्माण कर रहे हैं। कभी सर तन से जुदा गैंग सक्रिय होता है तो कभी लव जिहाद या जिहाद के अन्य प्रकारों से हिंदू समाज को आतंकित करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। हिंदू संगठनों, उनके कार्यकर्ताओं और हिंदू नेताओं पर हमले कर उनकी हत्या करने की कई घटनाएं सामने आई हैं। 8 जनवरी, 2023 को असम के करीमगंज जिले के लोविरपुरा में बजरंग दल के एक 16 वर्षीय कार्यकर्ता शंभू कैरी की एक जिहादी द्वारा चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। पिछले 2 वर्षों में ही बजरंग दल के 9 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है और 32 कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। जो घटना अभी दिल्ली में हुई है वह भी चिंता पैदा करती है। जिसमें दो हत्यारों ने एक हिंदू की निर्मम हत्या कर दी और उसके 32 टुकड़े करने के बाद कहा कि उसके निशाने पर कई हिंदू नेता भी हैं। आतंक फैलाने के लिए किए गए इन हमलों में दो नई रणनीतियां सामने आ रही हैं। हमलों के लिए नाबालिगों को आगे किया जा रहा है। महामहिम से केंद्र सरकार को आग्रह करें कि घृणा फैलाने व झूठे विक्टिम कार्ड खेलकर मुस्लिम समाज को भड़काने वाले मौलवियों व नेताओं पर नियंत्रण करने के लिए एक कठोर कानून बनाएं। हमलों में सम्मिलित अवयस्कों को वयस्क के समान माना जाए। जिससे अवयस्कों को मिलने वाला संरक्षण इन क्रूर हमलावरों और हत्यारों को न मिल सके। हिंसा के लिए प्रेरित करने वाले तत्व विभिन्न नामों से सामने आते रहते हैं। सिम्मी, पीएफआई, सिटीजन फोरम आदि केवल नाम है। प्रेरक तत्व जिहादी विचारधारा है। जिस पर रोक लगाने के लिए एक कठोर कानून बनाना चाहिए। हम विश्वास करते हैं कि आपके कुशल नेतृत्व में वर्तमान सजग व सशक्त केन्द्र सरकार हिंदू समाज को हिंसा और घृणा के इस वातावरण से अवश्य मुक्त कराएगी। उक्त जानकारी विहिप के जिला मंत्री विक्रम सिंह ने देते हुए कहा कि ज्ञापन में उक्त मांग देवघर बजरंग दल की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की गई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yey8