युवा कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम भेजा पोस्टकार्ड

लोकतंत्र की रक्षा के लिए आमजन को उतरना होगा सड़क पर-आदित्य सरोलिया

7

देवघर I युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनुराग आनंद के नेतृत्व में शहर के टावर चौक पर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम आम जनों का संदेश भेजा। मौके पर अनुराग आनंद ने कहा कि एक साज़िश के तहत राहुल गांधी को सजा दिए जाने एवं लोकसभा से उनकी सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में देश के राष्ट्रपति के नाम पोस्टाकर्ड  के माध्यम से आम जनों का संदेश भेजा गया। अनुराग आनंद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक साजिश के तहत 2 साल की सजा दी गई और उसके तुरंत बाद लोकसभा से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई।जिसके विरोध में युवा कांग्रेस देवघर देश के राष्ट्रपति के नाम आम जनों का संदेश भेजकर अपना विरोध जारी रखा है।मौके पर देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा जिला अध्यक्ष आदित्य सरोलिया भी मौजूद थे उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है जरूरत है देश की आम जन को सड़क पर उतर कर वर्तमान तानाशाह सरकार का विरोध करते हुए इसे बचाने की। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी अनूप सिंह डेविड,  कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार,कांग्रेस प्रभारी श्वेता सिंह,महासचिव मणिकांत यादव,संजीव झा,वरिष्ठ नेता अनंत मिश्रा,नगर अध्यक्ष रवि केसरी,नगर उपाध्यक्ष कुमार बाबा ,युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष  आदित्य सरोलिया,युवा कांग्रेस महासचिव अमित पांडे, युवा कांग्रेस नेता जयंत सिंह,मणिकांत कुमार,आशुतोष पासवान,अनवर खान,कारू यादव,ऋषि पोद्दार सहित कई लोग मौजूद थे  !

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ygi0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *