देवघर सारठ मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल पेड़ से टकराया
इलाज़ के दौरान चालक की मौत
सारवां। देवघर सारठ मुख्य मार्ग एनएच 114 डिग्रीटांड प्लांट के पास मोटरसाइकिल सवार का संतुलन बिगड़ा जाने से पेड़ में टक्कर मार दिया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को पुलिस एवं स्थानीय लोगों के द्वारा ऑटो से सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। मोटरसाइकिल इतनी तेज रफ्तार से थी की पेड़ से टकराने के बाद मोटरसाइकिल के आगे पहिया टूट कर अलग हो गया, और चालक का सिर में जोरदार चोट लगा, जिससे काफी खून बह गया। चालक के द्वारा अगर हेलमेट पहने होता तो जान बच सकती थी। लेकिन उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था जिसके चलते उसे जान गंवाना पड़ा। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान फिलहाल स्पष्ट रूप से नहीं हो पाया था। सूत्रों के हवाले से पता चला है की मृतक का रिलेशन सबैजोर गांव के हरिजन टोला में है और वह वहीं से अपने घर जा रहा था इसी बीच हादसा हो गया।