हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत 12 गांवों का किया दौरा, लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख)। कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी विधायक प्रदीप चौधरी ने बुधवार को ब्लॉक रायपुररानी के काजमपुर, मुरादनगर, भरौली, ठडियों, रामपुर, मीरपुर, बधौर, रत्तातिब्बी, गोबिंदपुर, मंडपा, नारायणपुर इत्यादि लगभग 12 गांव का दौरा कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान विधायक प्रदीप चौधरी ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों से दिशा निर्देश दिए।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा की आगामी चुनावों में कांग्रेस सरकार बनने पर लोगों को 300 यूनिट तक बिजली मुक्त दी जाएगी और 6 हजार पेंशन देने के साथ साथ इस फैमिली आईडी को खत्म किया जाएगा। चौधरी ने कहा की आज बीजेपी सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग हताश है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। सरकार ने रोजगार कौशल निगम बनाया। परंतु फ्रेश युवाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से युवा नौकरी के लिए भटक रहे है। किसानों को परेशान किया जा रहा है। दस दिन तक बारदाना नही दिया। जब डीसी से बात की तो इसके बाद खरीद शुरू हुई और अब किसानों को नमी के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
इस अवसर पर विजय मोहन वर्मा, शरणजीत काका, मुखराम गुर्जर, मास्टर छज्जू राम, अमर सिंह चेची, पूर्व सरपंच रामकुमार, मोहन लाल, गुरचरण, डा गुरमुख , नरेंद्र, नसीब इत्यादि मौजूद
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ynjd