बेटी सुनीता की शादी खर्च विधायक ने उठाया, डोली चढ़ पहुंची ससुराल
बरकट्ठा / एक गरीब पिता गरीबी की लाचारी बेबसी और आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटी के हांथ पीले नहीं कर पाने का मलाल सता रहा था। ऐसे में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने उस गरीब पिता के बेटी की चिंता दूर करते हुए शादी में होने वाले सभी खर्च को उठाने के लिए तैयार हुए। आखिर उस गरीब पिता के सपना 27 जून को पूरा हुआ और बेटी सुनीता की डोली उठा। बेटी सुनीता की शादी विधायक ने खड़े होकर बरकट्ठा स्थित सूर्यकुंडधाम मंदिर में लाखों रुपये खर्च कर बड़े ही धूमधाम से कराया। मालूम हो कि बरकट्ठा के पंचफेडी निवासी वासुदेव रजक अत्यंत गरीब है। आर्थिक तंगी के कारण वह अपनी बेटी सुनीता की शादी नहीं कर पा रहा था। 27 जून को विधायक अमित कुमार यादव ने लड़की को शादी में मिलने वाले सभी तरह के समान और उपहार भेंट किया। उपहार लेते वक्त बेटी सुनीता और उसके माता पिता के आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़ा। सुनीता की शादी चौपारण प्रखंड के पड़रिया निवासी सीताराम रजक के पुत्र अरविंद रजक से हुई। शादी वैदिक परंपरा और रीति रिवाज से हुई। विधायक ने बारातियों को स्वागत किया। सबसे पहले सूर्यकुंड स्थित डाक बंगला भवन में लड़का लड़की का जयमाला का विधान हुआ। इसके बाद सूर्यकुंड मंदिर में दोनों की शादी हुई। विधायक ने बेटी सुनीता को आशीर्वाद देकर विदाई दी। शादी के बाबत में बताया कि बेटी के माता पिता अत्यंत निर्धन है। बेटी की शादी का चिंता थी। जानकारी होने पर उसकी शादी में होने वाले सभी खर्च का जिम्मा लिया। बारात के स्वागत से लेकर शादी कराने तक विधायक के समर्थक जुटे रहे। शादी समारोह को सफल बनाने में भोला प्रसाद, टुकलाल नायक, दुर्गानंद झा, राजकुमार यादव, त्रिवेणी यादव,समीम अंसारी, इंद्रदेव यादव, हीरालाल प्रसाद समेत आदि लोग जुटे रहे।