शिकारीपाड़ा/दुमका/ पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देश पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के शिकारीपाड़ा मुख्य बाजार एवं मिशन चौक में दुपहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट के आवाजाही कर रहे दो पहिया वाहन को रोककर हेलमेट सहित अन्य कागजात की जांच की गई और जो भी बिना हेलमेट के आवाजाही कर रहे थे उन लोगों का चालान काटा गया। और हिदायत दी गई कि आगे से हेलमेट पहनकर आवाजाही करें। जांच अभियान में शिकारीपाड़ा थाना के एसआई अभिनव कुमार ,एएसआई परवेज आलम सहित पुलिस बल मौजूद।