हथियापाथर में आग लगी पीड़ित परिवारों को मिली मुआवजा

11111

संंवाददाता, मसलिया/ प्रखंड के हथियापाथर गांव में पिछले दिनों एक फुस के घर में आग लग गया था। आग लगने पर गांव के राधामाधव साहा तथा प्रवीर साहा के हजारों रूपये की क्षति हुआ था। पीड़ित परिवारों ने अंचलाधिकारी मसलिया पंकज कुमार रवि को एक लिखित आवेदन देकर उचित मुआवजा देने की मांग किया था। सीओ श्री रवि के निर्देश पर पंंचायत के हल्का कर्मचारी कांंचन कुमार घरोई ने हथियापाथर गांव आकर सरजमीन जांच किया। ततपश्चात श्री घरोई ने आग लगी पीड़ित परिवार के राधामाधव साहा तथा प्रवीर साहा को मुआवजा के रूप आ 25 – 25 किग्रा चावल दिया। साथ ही कहा कि सरकारी नियमानुसार कागजात की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य लाभ दिया जा सकता है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ywbn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *