हज़ारीबाग़/ विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज सभागार भवन में माण्डू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल की उपस्थिति में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आकाशवाणी में प्रसारित मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण को सुना गया। मन की बात कार्यक्रम का आयोजन वृहत पैमाने में किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों सहित डॉ०,प्रोफेसर, शिक्षक,समाजसेवी,बुद्धिजीवी एवं स्कूली बच्चे काफी संख्या में उपस्तिथ लोगो ने प्रधानमंत्री की मन की बात को पूरे गौर से सुना और उनके बातों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के आह्वान पर विष्णुगढ़ प्रखंड के 24 पंचायत में करीब 80 जगहों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात बातचीत के दौरान माण्डू विधायक ने कहा कि मन की बात पीएम मोदी जी का विजन है,कैसे राजनीति से परे हटकर भारत के अंतिम व्यक्ति से संवाद स्थापित कर जनता द्वारा किये जा रहे है। अच्छे कार्य एवं सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्य कुशलता के बीच पूल की भाँति है। 2014 से मोदी जी बिना रुके बिना थके विपक्षियों की आलोचनाओ को सहकर जनता के बीच संवाद जारी रखा,आज की तारीख में मन की बात की लोकप्रियता भारत से होते हुए विदेशों के साथ-साथ यूएन में लाइव प्रसारण को सुना गया,इस अभूतपूर्व उपलब्धि से आज हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया ।यहाँ उपस्थित डॉ०,अभियंता,प्रोफेसर,शिक्षक, समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियो से अनुरोध होगा आप सब राजनीति से ऊपर उठकर मन की बात में सुनी गई बातों पर अमल करते हुए इसे जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। मन की बात कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।
बिष्णुगढ़ में लोगों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/z06m