अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन हेतु बैठक आयोजित 

IMG-20221213-WA0071
मधुपुर। मधुपुर नगर परिषद कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी आशीष अग्रवाल मधुपुर की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय में अर्बन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के संचालन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंशु कुमारी कार्यपालक पदाधिकारी प्रशिक्षु, डॉ. साहिद, उपाधीक्षक अनुमंडल अस्पताल मधुपुर विधु विनोद, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी देवघर,  सुनील त्रिपाठी, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक, बृजेश कुमार जिला लेखा प्रबंधक, प्रकाश मिश्रा नगर प्रबंधक, विजय कुमार नगर मिशन प्रबंधक, नगर परिषद मधुपुर आदि उपस्थित रहे।नेशनल हेल्थ मिशन के द्वारा मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र में दो अर्बन हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर 1. लालगढ वार्ड विकास केंद्र वार्ड नंबर 10, 2. चांदमारी वार्ड विकास केंद्र वार्ड नंबर 7 स्वीकृत है। जिस का संचालन अति शीघ्र किए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में लंबित कार्यों को अतिशीघ्र करते हुए हेल्थ सेंटर का संचालन करना है । वर्तमान में नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य इंफ्रा काफी कमजोर है जिसे देखते हुए भविष्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालन पर जोड़ दिया गया है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/z0sf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *