डीवीसी का बंद बी प्लांट का अस्तित्व अब इतिहास बनकर रह जायेगा

बी प्लांट होगा डिस्मेंटल, हुआ टेंडर।

हैदराबाद की कंपनी को टेंडर मिला।

2

बेरमो /बोकारोI  थर्मल-बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 630 मेगावाट क्षमता वाले बी प्लांट का अस्तित्व अब समाप्त हो जाएगा। यह प्लांट अब इतिहास बनकर रह जाएगा। दरअसल इस बंद प्लांट को डिस्मेंटल किया जाना है। लिहाजा प्रबंधन ने इस निमित्त टेंडर निकाला है। बी प्लांट के तीन यूनिट के यह प्लांट को डिस्मेंटल के लिए प्रबंधन ने 21 अप्रैल को ऑनलाईन टेंडर निकाल दिया है। हैदराबाद की कंपनी राधा स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को 288.60 करोड़ रूपए का प्लांट डिस्मेंटल का टेंडर मिला है। 1992 में बी प्लांट से शुरू हुआ था बिजली उत्पादनः डीवीसी का बोकारो थर्मल में 630 मेगावाट की बी प्लांट था। 210 गुना के 3 यूनिट थे। 1992 में बोकारो थर्मल बी प्लांट अस्तित्व में आया था। था। लंबे समय से बोकारो थर्मल पावर प्लांट ने कई कीर्तिमान स्थापित किया था लेकिन अब हमेशा के लिए इतिहास बनकर रह जायेगा। वैसे भी इस प्लांट की दिसंबर 2020 को ही समाप्त हो गया था। प्लांट के एक्सटेंशन के लिए उस समय प्रयास किया गया था लेकिन कई पहलुओं पर विचार करने के बाद बंद करने का निर्णय लिया था। पर्यावरण के मापदंड को पूरा नहीं कर रहा था। चिमनी से धुआं अधिक मात्रा में निकल रहा था। उम्र पूरी होने की वजह से कोयला मिल में कोयला को पूरी तरह से जला नहीं पा रहा था जिसके कारण धुंआ निकल रहा था जो पर्यावरण के मानक का उल्लंघन था। इन्हीं कारणों से प्लांट को बंद करना पड़ा था। डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के अवर सचिव दीपक विश्वास ने 23 जुन 2021 को तीनों यूनिटों को बंद करने की घोषणा किए थे। अब दो साल बाद प्लांट के तीनों यूनिटों को ध्वस्त किया जाऐगा। रैयतों-विस्थापितों का विरोध शुरूः बी प्लांट को ध्वस्त करने की सूचना मिलने के बाद यहां के रैयतों व विस्थापितों का विरोध शुरू हो गया है। विस्थापित नेता सह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि बंद पड़े बी प्लांट टूटे, इससे रैयतों व विस्थापितों को कोई एतजार नहीं है। लेकिन इससे पहले रैयतों व विस्थापितों को पुर्नवास का जमीन संबंधी कागजात दें। ताकि विस्थापितों का आने वाला भविष्य सुरक्षित रहें

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/z5fn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *