भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे की अगुवाई में भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली

IMG-20221113-WA0017
पाकुड़।  प्रदेश अध्यक्ष शाह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पाकुड़ में विरोध प्रदर्शन किया। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली रेलवे मैदान से शुरू होकर कचहरी चौक और मेन रोड होते अंचल कार्यालय परिसर पहुंची। यहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष अमृत पांडे सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राज्य में जबसे गठबंधन की सरकार बनी है, महिला अत्याचार बढ़ा है। बसरकार भ्रष्टाचार के आंकठ में डूबी है। बिना घूस दिए जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। खनिज-संपदा की लूट मची है। सेना की जमीन तक को नहीं छोड़ा जा रहा है। लोगों को बिजली-पानी नहीं मिल रहा है। इन जनविरोधी व भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है। ईडी जांच में फंसता देख सरकार बौखला गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड को अटल-आडवाणी ने बनाया है। राज्य को लूटने नहीं देंगे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह ने कहीं कि हेमंत सरकार सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार करने में लगी है। जनता परेशान है।
आक्रोश रैली में भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ रही, आक्रोश रैली में मुख्य रूप से उपस्थित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, निवर्त्तमान जिला अध्यक्ष बलराम दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, जिला उपाध्यक्ष खुदीराम साहा, दिलीप सिंह, जिला महामंत्री विजय भगत, शीला रानी हेंब्रम,जिला मंत्री शिखा देवी, जामू मरांडी, पार्वती देवी, सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मंडल, संदीप भगत, मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी, अरुण भगत, साधन झा, कैलाश सिंह, तरूण साहा, शिवप्रसाद पहाड़िया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहेl
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zac7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *