भागलपुर। भागलपुर खाद्यान्न व्यवसाय संघ उपाध्यक्ष अभिषेक जैन ने मोदी सरकार के अमृत काल के पहले बजट का हार्दिक स्वागत किया है । कृषि ,व्यापार उद्योग और लघु उद्योग के लियाज़ से मोदी सरकार का यह बजट अभूतपूर्व है! एमएसएमई के लिए वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमन द्वारा महामारी से प्रभावित एमएसएमई को राहत देने का ऐलान किया गया है। जिसके तहत वित्त मंत्री सीतारमण ने सविधागत विवादों को निपटाने के लिए सुरक्षित समाधान योजना लाने का विचार किया है। जो की स्वागत योग्य है। एमएसएमई सेक्शन के लिए केंद्र सरकार ने 9000 करोड रुपए का आवंटन किया है ।बजट में तीन करोड़ तक के टर्नओवर के एमएसएमई को टैक्स से छूट दी गई है । एमएसएमई व्यापारियों (छोटे कारोबारियों) को ब्याज पर 1 फीसदी की छूट दी जाएगी। एमएसएमई व्यापारियों का सरकार द्वारा क्रेडिट गारंटी दी जाएगी।गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गया है।जो स्वागत योग्य कदम है।आयकर में 7 लाख तक की छूट से मध्यम वर्ग को काफी लाभ मिलेगा। इनकम टैक्स की नई दरें आम लोगों को बड़ी राहत देने का काम करेगा।खाद्यान्न और बंदरगाहों को जोड़ने पर विशेष ध्यान इस बजट में दिया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zb3f