बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक के बैंक खाते से उड़ाया सात लाख, एक साइबर आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता/जामताड़ा I बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक के खाते से लाखों रुपए की साइबर ठगी के मामले में ओडिशा पुलिस जामताड़ा पहुंची, जहां जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहडा गांव से रजाउद्दीन अंसारी नामक एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल रहे। जामताड़ा साइबर थाना तथा न्यायालय में सभी प्रक्रिया संपन्न करा ओडिशा पुलिस गिरफ्तार साइबर आरोपी को अपने साथ ओडिशा ले गई है। ओडिशा के अनुकूला साइबर अपराध थाना क्षेत्र के बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक साइबर ठगी के शिकार हुए थे। बताया गया कि ओडिशा के अनुकूला बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक को साइबर ठगों ने सात लाख रुपए का चूना लगा दिया। जिसका पैसा जामताड़ा के इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक और झारखंड ग्रामीण बैंक के खाते में आया। इसमें से रजाउद्दीन अंसारी नाम के साइबर  आरोपी के झारखंड ग्रामीण बैंक के खाते में डेढ़ लाख रुपए की राशि आई, जिसे साइबर अपराधी ने तुरंत निकाल भी लिया। इससे वह ओडिशा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। साइबर अपराधी की तलाश में जामताड़ा पहुंची ओडिशा पुलिस की टीम ने बताया कि ओडिशा के अनुकला बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उनके 12 लाख रुपए के फिक्स्ड डिपॉजिट खाते से सात लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली गयी है। इसे लेकर जांच शुरू की गई, जिसमें पाया गया कि ठगी के सात लाख रुपए जामताड़ा के तीन बैंकों के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। जिसकी तलाश में ओडिशा पुलिस जामताड़ा पहुंची है। जहां जामताड़ा की साइबर थाना की पुलिस के सहयोग से छापामारी की गई। इस दौरान मोहरा गांव से साइबर ठगी करने वाले रजाउद्दीन अंसारी को पकड़ने में ओडिशा पुलिस सफल रही, जबकि दो अन्य साइबर अपराधी की तलाशी जारी है। ओडिशा के अनुकला साइबर अपराध थाना की पुलिस टीम से। मिली जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक को फोन कर झांसे में लिया कि उनके फॉर जी सिम को फाइव जी सिम में बदल देंगे, इसके झांसे में शाखा प्रबंधक आ गए। साइबर ठगों ने उनसे सारा डिटेल्स ले लिया। पुलिस ने बताया कि बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक की कुल 12 लाख की फिक्स डिपाजिट जमा थी। इसमें से साइबर ठगों ने सात लाख रुपए की ठगी कर ली। जब शाखा प्रबंधक को इसका मैसेज आया, तब उनके होश उड़ गए। तब जाकर उन्होंने अपने बचे हुए पांच लाख रुपए को पहले बचाया। इसके बाद इसकी सूचना उन्होंने लोकल साइबर अपराध थाने में दी और मामला दर्ज कराया। ओडिशा पुलिस के अनुसार, पकड़े गए साइबर अपराधी के खाते से डेढ़ लाख की निकासी की गई है। फिलहाल ओडिशा पुलिस पकड़े गए साइबर अपराधी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ओडिशा ले गई है। ओडिशा पुलिस के अलावा हरियाणा और मुंबई की पुलिस भी साइबर अपराधी की तलाश में जामताड़ा में डेरा जमाए हुई है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zbgo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *