डीसी ने की नीलाम पत्र वाद से संबंधित मामलों की समीक्षा
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा नीलाम पत्र वाद एवं राजस्व विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने नीलाम वादों के पेंडिंग मामलों के संबंध में विचार विमर्श किया गया तथा विभिन्न विभागों में लक्ष्य के अनुरूप कार्य की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया ।डीसी श्री कमर ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से नीलाम पत्र वाद से संबंधित निष्पादित मामलों की क्रमवार समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। जिन विभागों के राजस्व वसूली से संबंधित रिपोर्ट में कमी पाई गई, उन विभागों के प्रधान को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला आपूर्ति सह नीलाम पत्र पदाधिकारी गोड्डा के पास पेंडिंग पड़े मामलों की समीक्षा की गई।समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी महागामा सौरभ कुमार भुवानियां के द्वारा नीलाम पत्र वाद से संबंधित जानकारियां उपायुक्त को दी गई। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि 5 वर्षों से अधिक नीलाम पत्र वाद से संबंधित जो भी मामले लंबित हैं, संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाएं। बैठक में अंचलों के अंचलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि नीलाम पत्र वाद से संबंधित पेंडिंग पड़े मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित किए जाएं।बैठक में अपर समाहर्ता स्मिता टोप्पो, जिला नजारत उपसमाहर्ता नागेश्वर साव, जिला भू अर्जन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अनिल टुडू, सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zbks