कार्ड धारियों ने राशन डीलर के खिलाफ जमकर काटा बवाल

जानकारी मिलते ही एमओ ने निरीक्षण कर राशन डीलर को लगाई फटकार

IMG-20230206-WA0001
मोहनपुर। सरकार ने सहूलियत दे दी है कि गरीब जरूरतमंद परिवार को हर महीने सरकारी राशन की दुकान से मुक्त गेहूं ,चावल मिले। लेकिन राज्य सरकार के लाख प्रयास के बावजूद डीलर की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी राशन डीलर गरीबों के राशन को डकार ने से बाज नहीं आ रहे हैं। हकीकत यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के राशन डीलर ग्रामीणों को भयभीत कर उनके राशन को डकार में लगे हैं। ताजा मामला बीचगढ़ा पंचायत के बिशनपुर गांव में राशन डीलर गणेश मोदी के खिलाफ कार्ड धारियों ने रविवार को जमकर बवाल काटा, लाभुकों का कहना था कि सही समय पर राशन दुकान नहीं खोलता है और ना ही पिछले तीन महीनों से चावल वितरण किया गया है साथ ही राशन माप से कम देने ग्रामीणों के साथ बदसलूकी करने व पदाधिकारियों तक पहुंच का धोंस दिखाता है। लाभुकों ने बताया कि जब यह राशन लेने के लिए डीलर के यहां पहुंचते हैं तो डीलर के द्वारा ग्रामीणों के साथ बदसलूकी की जाती है‌। पर्ची भी नहीं दिया जाता है। विरोध करने पर डीलर द्वारा राशन कार्ड से नाम कटवा देने की धमकी दी जाती है। उधर डीलर के खिलाफ कार्ड धारकों बवाल की सूचना मुखिया के पति धनेश्वर यादव व एमओ को दे दी जानकारी मिलते ही एमओ निरीक्षण करने पहुंच गए तो कार्ड धारको ने अपनी फरियादी सुनाने लगे और कार्ड धारकों की पूरी जानकारी ली। राशन डीलर गणेश मोदी को कड़े शब्दों में फटकार लगाई है उन्होंने डीलर को सख्त हिदायत दिया कि खाद्यान्न की मात्रा में कटौती ना करें इसकी शिकायत मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zcaw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *