जिला नियोजनालय देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैम्प का किया गया आयोजन

IMG-20230215-WA0017
देवघर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में दसवीं एवं बारवीं उर्तीण युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया।
इसके अलावे आज के भर्ती कैम्प में निजी क्षेत्र की वित्तीय कम्पनी के प्रतिनिधि अमृत कुमार एवं निशा सहानी ने  मैनेजर के लिए 16 योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के उपरान्त अंतिम रूप से चयन किया गया। साथ ही भर्ती कैम्प का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकरी प्रकाश बैठा के देखरेख में एम०जी०एन०एफ०, सतीश कुमार एवं यंग प्रोफेसनल, जे0पी शरण, लिपिक समीर जेवियर मराण्डी, कम्प्युटर ऑपरेटर चंदन कुमार एवं सुरक्षा प्रहरी प्रदीप कुमार रजक, सतीश चंद्र एवं रमेश कुमार दास के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zddf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *