विद्यालय में मध्यान भोजन करने के बाद बच्चों की बिगड़ी तबीयत

IMG-20230217-WA0064
 पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सीतपुर में 30 बच्चों को अंडा युक्त मध्यान भोजन के बाद आयरन की गोली खिलाने के उपरांत अचानक 8 बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ गया और बच्चों को उल्टी महसूस होने लगी। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा पाकुड़िया उप स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस भेज कर सभी 8 अस्वस्थ बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ अभय कुमार, डॉ गंगा शंकर शाह, मंजर आलम के द्वारा बच्चों का इलाज कर उनकी स्थिति बेहतर बताएं। इस पूरे घटनाक्रम में क्या कुछ वजह रहा बच्चों का उल्टी होने का या अब तक साफ नहीं हो पाया है सूचना के साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्सीला सोरेन अस्पताल पहुंची और बच्चों का हाल जाना। चिकित्सक संघ प्रखंड प्रशासन मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zisa

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *