2010 बैच की सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने संभाला उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी आयुक्त का पदभार

मिल-जुलकर कार्य करें कार्यालय कर्मी-सुमन किस्पोट्टा

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय कार्यालय के सभी पदाधिकारियों को सुचारू रूप से कार्य करने दिया आदेश

11

हजारीबाग। भारतीय प्रशासनिक सेवा (झा.2010) की सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने मंगलवार को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग का पदभार स्वत: ग्रहण किया। आयुक्त के सचिव रवि राज शर्मा ने सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ देकर आयुक्त महोदया का स्वागत किया। इससे पूर्व किस्पोट्टा विशेष सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग रांची, झारखंड राज्य के पद पर पदस्थापित थी। झारखंड सरकार के अगले आदेश तक श्रीमती कैथरीन किस्पोट्टा प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पद पर रहकर अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगी प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग का पदभार संभालने के पश्चात उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में प्रमंडलीय कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से मुखातिब होकर उनके कार्यों की जानकारी ली। आयुक्त महोदया ने प्रमंडलीय कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण करते हुए सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का सुचारू रूप से निर्वहन करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों को आपस में समन्वय स्थापित कर मिल-जुलकर कार्य करने का सुझाव दिया। मौके पर आयुक्त के सचिव (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार) रवि राज शर्मा, अवर सचिव रास बिहारी संग सभी अधिकारीगण एवं कार्यालयकर्मी मौजूद रहे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zkg1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *