बासुकीनाथ। बासुकीनाथधाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा, महामंत्री संजय झा ने कहा कि महाशिवरात्रि में ऐसा प्रयास करेंगे कि यहां आने वाले भक्त एक अच्छा संदेश लेकर जाये। इसके लिए इस शिव नगरी को सभी मिलकर साफ रखें। मनोज पंडा ने महाशिवरात्रि के दौरान यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के अलावे पार्किंग व्यवस्था सुचारू करने की बात कहते हुए मेला के सफल संचालन में सभा की और से प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन को हर संभव मदद करने की बात कही।