जिप अध्यक्ष ने नल जल मिशन योजना का नारियल फोड़कर किया शिलान्यास

IMG-20221211-WA0013

गिरिडीह। गिरिडीह जिला के बेंगाबाद प्रखंड के बदवारा पंचायत अंतर्गत मधुपुर गांव में भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना नल-जल मिशन के तहत बोरिंग कार्यस्थल पर पहुंच कर जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कार्य की शुरुवात नारियल फोड़ कर किया। मौके पर समाज सेवी कोलेश्वर वर्मा, बीजेपी ज़िला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा,बदवारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रघुनंदन कुशवाहा , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हेमलाल वर्मा,युवा नेता मनीष कुमार एवं दर्जनों की संख्या मे ग्रामीण मौजुद थे। श्रीमती देवी ने बताया की इस महत्त्वपूर्ण योजना से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा दी जाएगी और उन्होंने संवेदक को पूरी गुणवंत के साथ काम करने करने का निर्देश दी । वही इस योजना के शुभारम्भ के बाद ग्रामीणों में काफी उत्साह है लोगो को उम्मीद है की अब उन्हें पेय जल के लिए समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दे की जहा इस योजना का शुभारम्भ किया गया है वह एक सुदूरवर्ती इलाका है इस इलाके के लोगो को पेय जल के लिए काफी दिक्क्त होती थी खाश करके गर्मी के दिनों में जब सभी तालाब कुवे सुख जाते है।
वहीं युवा नेता मनीष वर्मा ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह योजना वरदान साबित होगा खास करके महिलाओं को पानी लाने के लिए अब कोसों दूर नहीं जाना होगा इसके साथ ही संवेदक को कार्य समय सीमा में पूर्व करने का निर्देश दिया ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zu0k

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *