निरसा I विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में सरकार से निरसा के तेतुलिया स्थित अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा खुदिया नदी को किए जा रहे प्रदूषण पर रोकथाम की मांग की है। कहा कि कंपनी के प्रदूषित गाद, केमिकल एवं गंदे पानी से बगल के खुदिया नदी गंदा हो रहा है। सरकार ने आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इकाई में विस्तारीकरण के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। इकाई परिसर के चारदीवारी से कुछ जगहों पर सीपेज होने का साक्ष्य मिला है। इसे रोकने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। इकाई के द्वारा आश्वासन दिया गया है मई-जून माह के अंदर सभी सीपेज को रोकने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए निरसा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना को टेंडर निकालकर जल्द चालू करने की मांग सरकार से की। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दो महीने के अंदर वर्क आर्डर निकालकर कार्य को प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। बता दें कि 2017 में 439 गांव में पेयजलापूर्ति के लिए टहल कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने एवं पानी टंकी निर्माण कराने की कार्य शुरू किया गया था। 36 माह में कार्य पूरा करना था। लेकिन समय पर कार्य पुरा नहीं करने के कारण कंपनी को काली सूची ( ब्लैक लिस्ट) में डाल दिया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए नये सिरे से टेंडर कराकर बंद पड़े योजना को शुरू करा कर जलापूर्ति करने की मांग की।
निरसा में जलापूर्ति व अंकुर बायोकेम द्वारा हो रहे प्रदूषण रोकने की मांग विधानसभा में उठा
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zwkd