क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामशर्रदर्शी समिति सदस्य ने मधुपुर स्टेशन पर रेल यात्री सुविधा का लिया जायजा

IMG-20230113-WA0058
मधुपुर। मधुपुर पूर्व रेलवे जेडआरयूसीसी रेल उपयोगकर्ता परामर्श दर्शी समिति के सदस्य बालमुकुंद दिवाकर ने शुक्रवार को मधुपुर स्टेशन का निरीक्षण किया | उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर स्टेशन पर रेलवे की व्यवस्था को देखी । निरीक्षण के बाद उन्होंने स्टेशन पर साफ सफाई यात्री सुविधा को देखा । स्टेशन पर उपस्थित आवाजाही करने वाले रेल यात्रियों से भी उनसे स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी लिया | मौके पर उन्होंने कहा कि आसनसोल रेल मंडल का मधुपुर प्रमुख स्टेशन है | उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान स्टेशन काफी स्वच्छ दिखा । इससे वह काफी संतुष्ट हैं । कहा कि स्टेशन पर फिलहाल ट्रेनों का ठहराव का समय दो मिनट हैं । समय कम रहने के कारण यात्री दुर्घटना अथवा यात्री ट्रेन में चढ़ नही पाते ओर न ही ठीक उतर पाते हैं । कभी कबार यात्रियों का सामान ट्रेन में छूट जाता है । पैसेंजर भी बोगी में रह जाते हैं । जिसके कारण चैन पुलिंग करने की आवश्यकता होती है । इसलिए ट्रेन का ठहराव 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट कर देना चाहिए । उन्होंने कहा कि इसकी मांग रेलवे बोर्ड से करेंगे । साथ ही कहां की इस रेल मार्ग पर अतिरिक्त लोकल ट्रेन और चलाया जाना चाहिए । कहा कि यहां से कई महत्वपूर्ण ट्रेन खुल रही है । यहां स्टेशन भी विकास हो रहा है । उन्होंने कहा कि गोड्डा सांसद के लिए प्रयास से इस स्टेशन का किकास और यात्री सुविधा बढ़ी है । मौके पर स्टेशन प्रबंधक एसके पाठक, वाणिज्य निरीक्षक अमरदीप कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक एके सिंह, एचआई कुमार अभिमन्यु विद्युत निरीक्षक सुमीर सौरभ बुकिंग पर्यवेक्षक मनोज कुमार आईओडब्ल्यू बीके सिंहा टेलीकॉम निरीक्षक जितेंद्र कुमार समेत आरपीएफ एसआई धर्मेंद्र प्रसाद एएसआई शौकत कमाल और स्थानीय अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/zza4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *