दुमका में डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

दुमका: तालझारी थाना क्षेत्र के चंदनपहाड़ी सहारा गांव में 21 फरवरी 2026 को हुई डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों प्रदीप हाजरा और संजय राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने तकनीकी जांच और लगातार कार्रवाई के बाद दोनों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर डकैती में लूटे गए चांदी के बड़े-छोटे पहुंची, पायल और लॉकेट बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ नोनीहाट में ज्वेलरी व्यवसायी से छिनतई तथा देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में डकैती के प्रयास में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c9oy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *