
दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका स्थित सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU) में शिक्षा सचिव राहुल कुमार पुरवार ने विश्वविद्यालय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की। इसी दौरान छात्र समन्वय समिति के नेता श्यामदेव हेम्ब्रम, राजीव बास्की सहित कई छात्र-छात्राओं ने शिक्षा सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राजीव कुमार के विरुद्ध कार्रवाई, परीक्षा नियंत्रक रीना नीलिमा लाकड़ा तथा एसपी महिला कॉलेज के प्राचार्य बसंत कुमार गुप्ता को पद से हटाने की मांग की गई। इन मांगों पर सरकार क्या निर्णय लेती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/16s9